फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल-बाल बची जान: मेरठ जिला अस्पताल में ऑक्सीजन लेवल कम होने से 12 मरीजों की हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप

Sat, 16 Sep 2023 03:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ जिला अस्पताल में भर्ती 12 टीबी मरीजों का आक्सीजन लेवल कम होने से हालत बिगड़ गई। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि टीबी मरीजों को नया इंजेक्शन दिया गया था।
विज्ञापन
एमआरआई यूनिट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अस्पताल में भर्ती 12 टीबी मरीजों का आक्सीजन लेवल कम होने से हालत बिगड़ गई। तीमारदारों ने मरीज की बिगड़ी हालत को देखते हंगामा किया। 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। सभी मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया गया, जिसके बाद मरीजों की हालत में सुधार हुआ। 

विज्ञापन


मरीजों के तीमारदारों ने बताया टीबी वार्ड में रात में मरीजों को कोई इंजेक्शन दिया गया था। उस इंजेक्शन को लगाने के बाद ही मरीजों की हालत बिगड़ी है। मरीजों की सांसें फूलने लगीं। नौ मरीज़ टीबी वार्ड में और तीन मरीज़ अभी इमरजेंसी में भर्ती हैं।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि टीबी मरीजों को नया इंजेक्शन दिया गया था। शायद उसके कारण ऐसा हुआ, लेकिन सभी मरीजों की हालत पर काबू पाया जा चुका है। सब ठीक हैं। मरीजों ने बताया कि इंजेक्शन लगा था। इसके बाद तबीयत बिगड़ गई थी। अब ठीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें