फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नारी शक्ति वंदन अभिनंदन अधिनियम लागू होकर ही रहेगा

विज्ञापन
महाराणा प्रताप सभागार में भाजपा द्वारा महिला जन आक्रोश पर नारेबाजी करती महिलाएं व भाजपा नेता
विज्ञापन
- राजपुर ब्लॉक पर महिला जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक के महाराणा प्रताप सभागार में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के मेरठ जिला अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार प्रकट किए।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि मोदीनगर की विधायक डॉ. मंजू सिवाच और विशिष्ट अतिथि छवि शर्मा सदस्य क्षेत्रीय कार्य समिति महिला मोर्चा रहीं। संचालन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. मंजू शेट्टी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि विपक्ष द्वारा संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने से महिला शक्ति अपने अधिकारों से वंचित हो गई है। इस आरक्षण के समर्थन में पूरे भारत की नारी शक्ति जन जागरण द्वारा सभी राजनीतिक दलों को मजबूर कर देगी कि वह अब उनका हक नहीं मार सकते। नारी शक्ति वंदन अभिनंदन अधिनियम अब लागू होकर ही रहेगा। जो भी इसका विरोध करेगा नारी शक्ति उसे उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल, पूर्व विधायक सतवीर त्यागी, जिला उपाध्यक्ष श्रीराम धनतला, जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय त्यागी, मंडल अध्यक्ष साक्षी शर्मा, मंडल अध्यक्ष संध्या त्यागी, नीतू गुप्ता, मीनाक्षी शर्मा, जिला मंत्री विमला जाटव, कृष्णा देवी, संयोगिता, मामाजरा मंडल अध्यक्ष कृष्ण त्यागी, सिसौली मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप और किठौर मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

महाराणा प्रताप सभागार में भाजपा द्वारा महिला जन आक्रोश पर नारेबाजी करती महिलाएं व भाजपा नेता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें