फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नरेश गुप्ता चेयरमैन, देवेंद्र भसीन अध्यक्ष, रजनीश कौशल बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। खैरनगर स्थित जिला मेरठ ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री कार्यालय पर बृहस्पतिवार को आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें नरेश चंद्र गुप्ता चेयरमैन, देवेंद्र भसीन अध्यक्ष, रजनीश कौशल महामंत्री और मोइनुद्दीन गुड्डू को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन की कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार दिया और संगठन हित में कार्य करने की शपथ ली।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उनके देशहित में किए गए महान योगदान को याद किया गया। संरक्षक अरुण वशिष्ठ और अशोक तिवारी के नेतृत्व में और महामंत्री रजनीश कौशल की सहमति से मौजूदा कार्यकारिणी को भंग कर नए पदाधिकारी चुने गए। इस दौरान पूर्व महामंत्री कपिल, सर्जिकल संगठन अध्यक्ष मनोज शर्मा, रवि गांधी राजा, टीटू, पारस जडेजा, संदीप जैन, पवन सांगवान और संदीप सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें