फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नारद मोह की लीला की प्रस्तुत

विज्ञापन
कथावाचक को सम्मानित करते लोग। (फलावदा)
विज्ञापन
फलावदा। नगर में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को हवन के साथ भूमि पूजन किया गया। इसके उपरांत रामलीला का विधिवत मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। नगर के श्री बूढ़ा शिव मंदिर पर श्री आदर्श रामलीला कमेटी तत्वाधान में रामलीला का उद्घाटन विधिवत पूजन के साथ मुख्यातिथि संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अश्वनी विशनोई, अजय शर्मा आदि व्यापारियों ने श्रीराम दरबार चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन कर आरंभ कराया। श्रीरामलीला इस बार पर्दे पर नारद मोह की लीला के साथ प्रस्तुत की गई। इस दौरान कमेटी के प्रधान शरद चौधरी, उप प्रधान धीरज चौधरी, योगेश धीमान, वरुण भारद्वाज, नरेंद्र खटीक, योगेंद्र कुमार, कृष्ण गोपाल उर्फ पप्पू सैनी, गुड्डू उर्फ विपिन रस्तोगी, विकास पाल बजरंगी, छात्र नेता अश्वनी चौधरी, सुरेंद्र बिशनोई, रमेश धीमान, भोपाल चौधरी, महेंद्र चौधरी, बिश्नोई, लोकेंद्र, अमित चौधरी, मास्टर टीकम आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




कंस वध का प्रसंग श्रद्धालुओं को सुनाया
फलावदा। गांव गडीना में श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथाव्यास आचार्य पंडित चंद्रिका प्रसाद महाराज चित्रकूट वृंदावन धाम द्वारा हवन का आयोजन किया। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुति प्रदान कर भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती में भाग लिया। कथाव्यास ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस वध का प्रसंग श्रद्धालुओं को सुनाया। सात दिवसीय भागवत कथा के समापन के साथ श्रद्धालुओं ने आचार्य पंडित चंद्रिका प्रसाद महाराज को राधा-कृष्ण का चित्र भेंट कर और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
कथावाचक ने कहा कि भक्त और भगवान के बीच में एक मायारूपी पर्दा है इसे हटाया जाए तो आत्मा परमात्मा को देख सकेंगे। कार्यक्रम समापन के दौरान भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। इस दौरान राजेंद्र वर्मा, डॉ. अनिल सैनी, डॉ. अश्वनी, मोनू, सुभाष, शैवाल, संजय, गौरव, मामचंद, राजेंद्र सैनी, रेनू सैनी, नीलम, सरिता, उषा, ज्योति, प्रियंका आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें