फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननकाना साहिब हमला: गुस्साए लोगों ने फूंका पाकिस्तान सरकार का पुतला

Mon, 06 Jan 2020 11:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पाकिस्तान का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के खतौली में पंजाबी एवं सिख समाज के लोगों ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमला करने और सिख युवक की हत्या करने के विरोध में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका और प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री को ज्ञापन भेजकर पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की।

विज्ञापन


सरदार सतपाल सिंह पाली एवं सरदार लखवीर सिंह लक्खी ने कहा कि पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की है। रविवार को सिख युवक रविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शर्मनाक एवं निंदनीय है। पाकिस्तान सरकार को दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर वहां रह रहे अल्पसंख्यक सिखों, हिंदुओं एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाकर कड़े कदम उठाएं। 

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत एवं सभासद पति मोनू मंगवानी ने कहा कि भारत के लोग पाकिस्तान में रहने वाले सिख एवं हिंदू अल्पसंख्यक परिवारों के साथ हैं। पुतला फूंकने वालों में सरदार लखबीर सिंह, सरदार सतपाल सिंह पाली, सरदार जसवीर सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय, प्रशांत देशवाल, प्रह्लाद राणा, सरदार हरभजन सिंह ज्ञानी, सोहन सिंह, सभासद पति मोनू मंगवानी, सभासद गुरुदत्त अरोरा, पंकज शर्मा, गौरी शंकर गौरी, मदन छाबड़ा, मदन गुंबर, सरदार मंजीत सिंह, सुरेश साहनी, किशनलाल, सुधीर ठाकुर, राजू सैनी भागीरथी सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें