फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नो केन के कारण नंगलामल मिल जल्द हो सकती है बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। नंगलामल चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि नंगलामल चीनी मिल का पेराई सत्र समापन की ओर अग्रसर है। मिल ने 31 मार्च तक 83.71 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। मिल द्वारा किसानों के गन्ने का 20 मार्च तक का भुगतान किया जा चुका है। पेराई योग्य गन्ने के अभाव में चीनी मिल अपनी पूर्ण क्षमता (6000 टीसीडी) पर कार्य नहीं कर पा रही है। प्रतिदिन नो केन की स्थिति से चीनी मिल जूझ रही है। मिल को बार-बार बंद करना पड़ रहा है जिससे आर्थिक क्षति हो रही है। चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र की समाप्ति के लिए प्रथम नोटिस शुक्रवार को चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें