दौराला। जमालपुर गोमा निवासी रामभूल ने तीन युवकों पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर में रामभूल ने बताया कि वह खेत पर काम कर रहा था, तभी गांव के ही तीन युवक वहां पहुंचे और सिंचाई नाली को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि युवकों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे धमकी दी। युवकों ने मारपीट का प्रयास किया। किसी तरह उसने वहां से भागकर जान बचाई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सिंचाई नाली को लेकर विवाद सामने आया है, जिसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।