फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननदोई पर छेड़छाड़ का आरोप, एसएसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ननदोई पर छेड़छाड़ का आरोप, एसएसपी से शिकायत
विज्ञापन

फलावदा। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ननदोई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा कि करीब सात माह पूर्व उसके पति की मौत हो गई थी। वह दो बच्चों के साथ गांव में स्थित अपने पति के मकान में रह रही है। आरोप है कि ननदोई उस पर गलत नजर रखता है। आए दिन अश्लील हरकतें करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करता रहता है। ननदोई द्वारा की गई छेड़छाड़ की शिकायत उसने ससुरालियों से की तो सुसराल पक्ष के लोगों ने उसे जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह घर से निकल कर अपनी जान बचाई। महिला का आरोप है कि घटना के संबंध में 112 पर शिकायत की। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से साठगांठ कर मामले को रफा-दफा कर दिया। महिला कार्रवाई के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। महिला ने ननदोई, सास व ननद आदि को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें