Meerut News: मेरठ-दिल्ली रूट पर चलने वाली रैपिड ट्रेन नमो भारत में युवक-युवती का बेहद अश्लील हरकत का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में ट्रेन ऑपरेटर रिषभ कुमार को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नमो भारत ट्रेन के कोच में अश्लीलता करने वाले युवक-युवती और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले ट्रेन ऑपरेटर रिषभ कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वीडियो वायरल करने वाले ट्रेन ऑपरेटर को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, नमो भारत की मेंटेनेंस एजेंसी डीबीआरआरटीसी के सुरक्षा प्रमुख दुष्यंत कुमार ने मुरादनगर थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि बीती 24 नवंबर की शाम दुहाई से मुरादनगर के बीच ट्रेन में लगे कैमरे में युवक-युवती अश्लील कृत्य करते देखे गए। ट्रेन के ऑपरेटर रिषभ कुमार ने उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इस कृत्य से नमो भारत की छवि धूमिल हुई है। साथ ही लोगों में अश्लील कृत्य करने वाले युवक-युवती के प्रति रोष व्याप्त है। एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि तहरीर के आधार पर वीडियो में दिख रहे अज्ञात युवक-युवती के साथ ही ट्रेन ऑपरेटर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।