फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ साउथ से सराय काले खां तक ही चलती अतिरिक्त 18 फेरों वाली नमो भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
- अतिरिक्त ट्रिप वाली नमो भारत से मोदीपुरम आने के लिए मेरठ साउथ से करनी होगी ट्रेन चेंज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली सराय काले खां से मेरठ मोदीपुरम तक चल नमो भारत से यात्रा करने वाले यात्री भ्रमित न हों क्योंकि एनसीआरटीसी ने पूरे कॉरिडोर पर हर 10 मिनट में नमो भारत ट्रेन संचालन के साथ-साथ मेरठ साउथ तक ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए हुए हैं। जो लोग अतिरिक्त फेरे वाली नमो भारत ट्रेन से मेरठ मोदीपुरम या अन्य स्टेशनों तक यात्रा करना चाहते हैं उनको मेरठ साउथ पर उतरने के बाद दूसरी नमो भारत या फिर मेट्रो ट्रेन पकड़नी होगी।
दिल्ली सराय काले खां से मोदीपुरम तक प्रत्येक 10 मिनट में नमो भारत ट्रेन दौड़ रही है। नमो भारत ट्रेन में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके चलते एनसीआरटीसी बीच में कई बार ट्रेनों के समय और फेरों में परिवर्तन कर चुका है। इसी सप्ताह तीन दिन चली पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बढ़ी यात्रियों की संख्या के कारण एनसीआरटीसी ने मेरठ साउथ तक नमो भारत ट्रेन के और फेरे बढ़ाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआरटीसी के जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स के अनुसार, फिलहाल सराय काले खां से मेरठ साउथ स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन 18 अतिरिक्त फेरों के साथ चल रही है। अतिरिक्त फेरों वाली ये ट्रेन मेरठ साउथ से ही वापस सराय काले खां स्टेशन के लिए लौटती है। इनका कहना है कि बृहस्पतिवार को शाम के समय दिल्ली से मेरठ साउथ जाने वाली नमो भारत ट्रेन में सवार हुए। यात्रियों को जानकारी नहीं थी कि यह ट्रेन अतिरिक्त फेरे वाली ट्रेन है और इसे मेरठ साउथ से ही दिल्ली सराय काले खां के लिए वापस लौटना है। यात्री ट्रेन से मेरठ साउथ पर उतरने की बजाय सीटों पर बैठे रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें