फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भाई दूज पर नमो भारत की बढ़ेगी रफ्तार, दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर चलेंगे 32 अतिरिक्त फेरे

Tue, 10 Nov 2026 10:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भाई दूज पर 11 नवंबर को दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन के 32 अतिरिक्त फेरे चलेंगे। यात्रियों को 10 मिनट से भी कम अंतराल पर ट्रेन मिलेगी।
विज्ञापन
नमो भारत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भाई दूज के त्योहार पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए एनसीआरटीसी ने दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों के 32 अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। ये विशेष फेरे 11 नवंबर को संचालित होंगे। इससे यात्रियों को हर 10 मिनट से भी कम अंतराल पर ट्रेन की सुविधा मिलेगी। त्योहार पर दिल्ली और मेरठ के बीच सफर करने वाले लोगों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


10 मिनट से भी कम समय में मिलेगी ट्रेन
एनसीआरटीसी के जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि अतिरिक्त फेरे बढ़ाने से यात्रियों का प्रतीक्षा समय कम होगा। साथ ही ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता भी बढ़ेगी। इससे भाई दूज पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

पहले से चल रहे थे 20 अतिरिक्त फेरे
त्योहारों के मद्देनजर एनसीआरटीसी पहले से ही नमो भारत की 20 अतिरिक्त ट्रिप्स संचालित कर रही थी। भाई दूज पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इनकी संख्या बढ़ाकर 32 कर दी गई है। 11 नवंबर को ये अतिरिक्त फेरे दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने में मदद करेंगे।

सड़क के जाम से बचने का विकल्प
दिल्ली और मेरठ के बीच सड़क मार्ग पर त्योहारों के दौरान वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। इससे कई बार यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। ऐसे में नमो भारत ट्रेन इस रूट पर सफर करने वालों के लिए बेहतर विकल्प बन रही है। अतिरिक्त ट्रिप्स से त्योहार के दिन यात्रियों को कम इंतजार करना पड़ेगा और सफर अधिक सुविधाजनक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें