फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नमो भारत के स्वागत को शहर उत्साहित, सोशल मीडिया पर धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। देश की पहली आरआरटीएस सीधेतौर पर मिनी बुलेट ट्रेन है। मेरठ से दिल्ली के बीच इसकी शुरुआत हो चुकी है। पूरे शहर में यह दौड़ने वाली है। दिल्ली रोड और रुड़की रोड पर रैपिड कॉरिडोर पर दिन-रात रैपिड ट्रेन के ट्रायल से लोगों में जबरदस्त उत्साह है। नमो भारत के चलते ही महज पचास मिनट में मोदीपुरम से दिल्ली पहुंच सकेंगे। 30 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी नमो भारत से ही सफर करके मेरठ में इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं भाजपाइयों की ओर से सेवा पखवाड़ा के जरिए लोगों के बीच पैठ बनाई जा रही है।
विज्ञापन

नमो भारत का संचालन अभी दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक हो रहा है। शताब्दीनगर तक फरवरी से लगातार ट्रायल रन चल रहा है। वहीं 27 जून से दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक ट्रायल रन शुरू हो चुका है। एनसीआरटीसी के मुताबिक अब पूरे ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो चलेगी। दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक पूरे 82 किमी. खंड पर ट्रेन का संचालन होगा। नमो भारत के शहर में चार तथा मेट्रो के 13 स्टेशन हैं। भूड़बराल स्थित मेरठ साउथ स्टेशन से दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक अभी ट्रेन का संचालन हो रहा है। नमो भारत के शहर में संचालन शुरू होते ही तस्वीर बदल जाएगी। नमो भारत और मेट्रो दोनों ही ट्रेनों का संचालन एक साथ शुरू हो जाएगा। ट्रेन के चलने की तैयारियों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। सोशल मीडिया पर लोग नमो भारत के ट्रैक पर दौड़ने की वीडियो और तमाम जगमगाते स्टेशन की तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ सोशल मीडिया पर बदलते मेरठ के भी आयाम साझे किए जा रहे हैं। इनमें सिटी स्टेशन, हापुड़ अड्डा आदि कई स्थानों पर तांगा स्टैंड और घंटाघर के पास चलती बैलगाड़ियों और दौड़ती नमो भारत के जरिए मेरठ में बदलाव को दर्शाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें