फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ ट्रायल: 160 किमी की रफ्तार से दौड़ रही रैपिड-मेट्रो, सराय काले खां से मोदीपुरम तक जल्द होगा संचालन

Tue, 02 Sep 2025 03:01 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ मोदीपुरम तक नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो का ट्रायल रन तेज रफ्तार में चल रहा है। रैपिड 160 किमी व मेट्रो 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है। जल्द ही यात्रियों को नई सेवाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
मेरठ मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में नमो भारत रैपिड ट्रेन का ट्रायल रन अब 160 किमी. की रफ्तार से शुरू हो गया है। इसी के साथ मेट्रो भी 120 किमी. की रफ्तार से चल रही है। दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक लगातार ट्रेन का ट्रायल रन चल रहा है। सराय काले खां स्टेशन तैयार है और मोदीपुरम स्टेशन पर फिनिशिंग का काम चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि जल्द ही रैपिड और मेट्रो दोनों में यात्रियों को यात्रा की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। सोशल मीडिया भी नमो भारत रैपिड ट्रेन, मेट्रो और नए जगमगाते स्टेशनों की तस्वीरों और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं और लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। 

विज्ञापन

नमो भारत और मेट्रो दोनों ट्रेनों का ट्रायल अब अंतिम दौर में है। इसके चलते अब रफ्तार बढ़ाकर ट्रायल रन किया जा रहा है। इससे पहले नमो भारत को 100-120 तथा मेट्रो को 80-90 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रायल रन चल रहा था। नमो भारत के शहर में चार तथा मेट्रो के 13 स्टेशन हैं। 

भूड़बराल स्थित मेरठ साउथ स्टेशन से दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक अभी यात्रियों के लिए ट्रेन का संचालन हो रहा है। मेरठ साउथ के बाद शहर में शताब्दीनगर, बेगमपुल और मोदीपुरम स्टेशन हैं। इन सभी स्टेशन पर काम तेजी से चल रहा है। एनसीआरटीसी के एमडी शलभ गोयल मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक निरीक्षण कर चुके हैं। लगातार अधिकारी पूरे ट्रैक का मुआयना कर रहे हैं।

मेरठ मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
अफसरों के मुताबिक चीफ ऑफ रेलवे सेफ्टी कमिश्नर (सीआरएस) का भी इंस्पेक्शन कराया जा रहा है। उनके निरीक्षण में मिली कमियों को दूर किया जा रहा है। शहर में मेरठ साउथ स्टेशन रैपिड कॉरिडोर का पहला स्टेशन है। इसके बाद शॉप्रिक्स मॉल के सामने शताब्दीनगर स्टेशन है। यहां 800 वाहन खड़े करने की क्षमता की पार्किंग बनाई जा रही है। 9 फरवरी से शताब्दीनगर तक नमो भारत का ट्रायल रन शुरू किया गया था। 
विज्ञापन

मेरठ मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
फुटबाल चौक से अंडरग्राउंड दौड़ेंगी रैपिड और मेट्रो 
शहर में रैपिड के चार और मेट्रो के 13 स्टेशन हैं। शहर में मेरठ साउथ के बाद शताब्दीनगर, बेगमपुल (अंडरग्राउंड) और मोदीपुरम नमो भारत के ठहराव के स्टेशन हैं। इन स्टेशनों पर नमो भारत व मेरठ मेट्रो, दोनों की सेवाएं मिलेंगी। यहां से नमो भारत और मेट्रो के अलावा ऑटो, टैक्सी और बस की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

ये हैं मेट्रो स्टेशन
मेरठ साउथ (एलिवेटेड), परतापुर (एलिवेटेड), रिठानी (एलिवेटेड), शताब्दी नगर (एलिवेटेड), ब्रह्मपुरी (एलिवेटेड), मेरठ सेंट्रल (भूमिगत), भैसाली (भूमिगत), बेगमपुल (भूमिगत), एमईएस कॉलोनी (एलिवेटेड), डौरली (एलिवेटेड), मेरठ नॉर्थ (एलिवेटेड), मोदीपुरम (एलिवेटेड), और मोदीपुरम डिपो (धरातल पर) मेट्रो स्टेशन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें