फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लखनऊ में लिफाफे में बंद हुए मंडल अध्यक्षों के नाम, आज होगी घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लखनऊ में शनिवार को हुई बैठक में भाजपा के मेरठ महानगर के मंडल अध्यक्षों के नाम तय हो गए, लेकिन उनका लिफाफा नहीं खुला। दिनभर मंडल अध्यक्षों के नाम जानने को भाजपा कार्यकर्ता लखनऊ संपर्क करते रहे। अब मंडल अध्यक्षों की घोषणा रविवार को होगी।
विज्ञापन

भाजपा ने जिला इकाई के 20 में से 15 मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिए। भाजपा के मेरठ महानगर के मंडल अध्यक्षों के नाम शनिवार को घोषित नहीं हो पाए। शनिवार को लखनऊ में प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की अध्यक्षता में जिला चुनाव अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में बचे हुए मंडल अध्यक्षों के नाम तो तय कर दिए गए, लेकिन नामों की घोषणा नहीं की गई। चयनित मंडल अध्यक्षों के नाम बंद लिफाफे में रखे हुए हैं। इन नामों को जानने के लिए भाजपा नेता देर रात तक लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों को टटोलते रहे। मेरठ महानगर के जिला चुनाव अधिकारी सलिल विश्नोई ने बताया कि लखनऊ में हुई बैठक में मंडल अध्यक्षों के नामों पर विचार हुआ, लेकिन नामों की घोषणा रविवार को की जाएगी।
पांच जनवरी को महानगर व जिलाध्यक्ष को लेकर बैठक
लखनऊ में ही पांच जनवरी को जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के चुनाव के तरीके को लेकर बैठक होगी। प्रदेश चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, अपील समिति के अध्यक्ष, जिला चुनाव अधिकारी आदि भाग लेंगे। बैठक में नामांकन प्रक्रिया से लेकर, जिलाध्यक्षों के चुनाव, प्रदेश प्रतिनिधि के चयन आदि पर विचार होगा। मेरठ के पूर्व सांसद व अपील समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल बैठक में भाग लेने लखनऊ जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों की घोषणा 11 जनवरी तक होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें