दौराला - बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले नमन अहलावत और अन्य खिलाड़ी। स्रोत : परिजन
दौराला। दिल्ली में आयोजित इंडिया क्लासिक कप बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दौराला निवासी नमन अहलावत ने स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी उपलब्धि पर परिजनों ने खुशी जताई। द मास्टर जिम के संचालक डॉ. अमोल मल्होत्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। नमन अहलावत ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, विकास मल्होत्रा, किशन राणा, राघव चौधरी ने भी पदक जीते। नमन के पिता सुनील अहलावत ने खुशी जताते हुए कहा कि उम्मीद है कि वह आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन करता रहेगा। संवाद
दौराला - बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले नमन अहलावत और अन्य खिलाड़ी। स्रोत : परिजन