फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शास्त्रीनगर में महामंत्र का जाप किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मासिक पाठ श्रृंखला के अंतर्गत रविवार को सेक्टर-दो शास्त्रीनगर स्थित श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ पंचायती मंदिर में णमोकार महामंत्र जाप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सतीश चंद्र जैन एवं मगन जैन ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत आयोजक दंपती व उनके परिवार ने दीप जलाकर की। श्रद्धालुओं ने 48 मिनट तक एकाग्र भाव से णमोकार महामंत्र का जाप किया। इसके बाद पार्श्वनाथ चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। इस दौरान मंदिर समिति ने आयोजक परिवार का सम्मान भी किया। अंत में पांच परमेष्ठी आरती, णमोकार आरती व भगवान पार्श्वनाथ की आरती सामूहिक रूप की गई। आयोजक परिवार ने लोगों को प्रसाद के रूप में लड्डू वितरित किए। कार्यक्रम में शशि भूषण जैन, सुधीर कुमार जैन, उत्कर्ष जैन, अविनाश जैन, सुलोचना जैन, अंजना जैन, प्रियंका जैन व मोनिका जैन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें