केंद्र सरकार की नमामि गंगे परियोजना के ज्वाइंट सेक्रेट्री अशोक कुमार अपनी टीम के साथ उत्तर प्रदेश के शामली में कैराना क्षेत्र की मांमोर झील का दौरा करने पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र में बढ़ती बीमारियों पर अंकुश लगाने, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन तलाशने के दिशा निर्देश दिए।
गुरूवार को नमामि गंगे परियोजना के ज्वाइंट सेक्रेट्री कैराना पहुंचे। यहां उन्होंने मांमोर झील का दौरा किया। दरअसल बरसात के दिनों में मामोर झील ओवरफ्लो होकर मांमोर झील का पानी आसपास के क्षेत्र में खड़ी फसलों को बरबाद कर देता है। वहीं झील का पानी आसपास के क्षेत्र में बसे गांवों तक पहुंचने के कारण कई बीमारियां भी पांव पसार रही थीं।
यह भी पढ़ें : प्रेम-विवाह से नाराज भाई ने गला रेतकर की बहन की हत्या, सपा के पूर्व दर्जा मंत्री से की थी लव मैरिज
इस दौरान अशोक कुमार ने टीम के साथ आसपास के क्षेत्रों का भी दौरार किया और अधिकारियों को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन तलाशने को स्थानीय अधिकारियों से कहा। इसके अलावा क्षेत्रीय अधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया।