फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंज निशान साहिब की अगुवाई में निकाला गया नगर कीर्तन

विज्ञापन
इकरार अहमद....गुरुद्वारा माता सीता से शहीद बाबा दीप सिंह व भगत रविदास की जयंती पर महान नगर कीर्
विज्ञापन
मेरठ। गुरु हरिराय के प्रकाश पर्व, शहीद बाबा दीप सिंह और संत रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा माता सीता से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। संचालन अमरजीत सिंह ने किया। नगर कीर्तन में देवेंद्र सिंह सेठी और बीबी इंदू सेठी ने गुरु ग्रंथ साहिब पर पुष्प अर्पित किए। पंच प्यारों को सरोपा भेंट कर अरदास हुई।
विज्ञापन

पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। पंज निशान साहिब लेकर बच्चे चल रहे थे। बाबा दीप सिंह शस्त्र विद्या दल ने कृपाण, खंडे, लाठी, चक्र आदि से हैरतअंगेज करतब किए। बालक और बालिकाओं ने खालसायी पोषाक में नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई। कीर्तन में गुरु का गुणगान सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। निष्काम शब्दी जत्था, भाई मरदाना कीर्तन जत्थे ने संगत को निहाल किया।
शहीद बाबा दीप सिंह समिति ने निकाली प्रभात फेरी
- शहीद बाबा दीप सिंह सेवा समिति एवं समूह संगत कंकरखेड़ा की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। पंच प्यारों की अगुवाई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में प्रभात फेरी में गुरु का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में गुरुवाणी सत्संग और गुरुद्वारा सिंह सभा का सहयोग रहा। इस अवसर पर जगदीप सिंह बरनाला, हरजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, मिल्खा सिंह, बहादुर सिंह, सुखविंदर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें