फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त के निरीक्षण में सार्वजनिक शौचालय फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त के निरीक्षण में सार्वजनिक शौचालय फेल
विज्ञापन

मेरठ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों में दी जा रही सुविधाओं के मामले में क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया के सर्वे में फेल होने के बाद भी निगम अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है। बुधवार को नगर आयुक्त के निरीक्षण में भी शौचालय फेल हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को नगर आयुक्त मनीष बंसल वार्ड नंबर 29 के हाशिमपुरा क्षेत्र में पुलिस चौकी के पास बन रहे सार्वजनिक शौचालय को देखने पहुंचे। उनके साथ सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह, सहायक अभियंता निर्माण राजपाल सिंह और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रवि शेखर भी थे। निरीक्षण के दौरान शौचालय में न तो पानी का कनेक्शन मिला और न ही बिजली कनेक्शन मिला। शौचालय की टाइल की खराब क्वालिटी और अधिक फिसलन से नाराज नगर आयुक्त ने निर्माण अनुभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने खराब टाइल को बदलवाने के निर्देश दिए। कहा कि खराब गुणवत्ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताते चले कि सर्वेक्षण के दौरान फेल होने के बाद निगम ने विशेषज्ञों को बुलाकर शौचालयों का निरीक्षण कराया था। टीम ने अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को पहले ही दे दी थी। इस रिपोर्ट पर निर्माण अनुभाग की टीम को काम कराना है ताकि कमियों को पूरा करके सर्वेक्षण में फिर से ओडीएफ प्लस-प्लस के लिए दावा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें