फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Encounter: एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी नईम ढेर, एक साल की बच्ची समेत पांच लोगों का किया था कत्ल

Sat, 25 Jan 2025 12:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

UP Gangster Encounter news today: मेरठ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया है। परिवार के पांच लोगों की हत्या करने वाला आरोप बदमाश नईम काफी समय से फरार था। 
विज्ञापन
Meerut Encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को मार गिराया है। बदमाश नईम पर परिवार के पांच लोगों की हत्या करने वाला आरोप था। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना के समर गार्डन क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मेरठ पुलिस ने लिसाड़ी गेट थाना इलाके में पांच हत्या के आरोपी बदमाश नईम को मुठभेड़ में मार गिराया है। शनिवार को तड़के तीन बजे लिसाड़ी गेट थाना इलाके में यह मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने नईम पर 50,000 रुपये का इनाम रखा हुआ था।

नईम ने अपने सौतेले भाई राजमिस्त्री मोईन, पत्नी आसमा और उनकी तीन बेटियों की हत्या का मुख्य आरोपी था। अन्य राज्यों में भी नईम पर हत्या के मुकदमे दर्ज थे। लगातार  मेरठ पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी बदमाश नईम समर गार्डन इलाके में दिखा है।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने जाल बिछाया। जब पुलिस ने नईम को घेर लिया तो आरोपी नईम ने भागने का प्रयास किया। इस पर नईम ने पुलिस पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से नईम घायल हो गया। घायल को अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने नईम को मृत घोषित कर दिया।

मेरठ में दंपती और तीन बेटियों की हत्या
मेरठ के लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में राजमिस्त्री मोईन उर्फ मोईनुद्दीन (52), उनकी पत्नी आसमा (45) और उनकी तीन बेटियां अफ्सा (8), अजीजा (4) और अदीबा (1) की पत्थर काटने वाली मशीन से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। 9 जनवरी को रात 8:30 बजे मोईनुद्दीन के दो भाई वहां पहुंचे तो अंदर का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई। बेड के पास मोईन और बेड के अंदर बॉक्स में उनकी पत्नी और तीनों बेटियों के रक्तरंजित शव मिले। जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए थे।

 

एसएसपी विपिन ताड़ा के अनुसार, पांच लोगों की हत्या करने वाला नईम एक शातिर अपराधी था। परिवार के पांच लोगों की हत्या के इस जघन्य मामले को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने नईम के पास से एक हथियार और कुछ अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन

माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आरोपी नईम तांत्रिक था और पेशेवर अपराधी था। लोग उसे नईम बाबा के नाम से जानते थे। वह दिल्ली और महाराष्ट्र में हत्याएं कर चुका था। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वह नाम, वेश और जगह बदलकर रहता था। हत्या करने के बाद बीवियां भी बदल लेता था। मेरठ में उसने अपने साैतेले भाई समेत परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी थी। कई मुकदमों में नईम वांछित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें