फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वत्सल हत्याकांड में पुलिस ने आत्महत्या बताकर लगाई एफआर

Sun, 05 Feb 2023 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरधना। मृतक वत्सल त्यागी का फाईल फोटो।
विज्ञापन
सरधना। महादेव गांव में बीते वर्ष 17 अप्रैल की रात नलकूप पर लेटे छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के नौ माह बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने खुलासे का आश्वासन देकर मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लगाकर विभाग को भेजी। वहीं, केस के विवेचक पर मृतक के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसपी देहात से शिकायत की। इसके बाद एसपी देहात ने दोबारा जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव महादेव निवासी मृतक वत्सल त्यागी पुत्र प्रदीप त्यागी बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। वत्सल 17 अप्रैल, 2022 की शाम अपने नलकूप पर गया था। नलकूप पर चारपाई पर लेटकर वह मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक वत्सल अपने मां-बाप का इकलौता लड़का था। मृतक के चाचा की तहरीर पर गांव के ही गोल्डी व सौरभ पुत्र नरेंद्र व अमित पुत्र रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए थे। लेकिन हत्या के नौ माह बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। मृतक के पिता प्रदीप त्यागी ने एसपी देहात को बताया कि पुलिस प्रशासन उन्हें लगातार जल्द खुलासे का आश्वासन देता रहा। जबकि दूसरी तरफ विवेचक ने वत्सल द्वारा आत्महत्या करने की बात कहकर मामले में अंतिम रिपोर्ट लगा दी। पुलिस प्रशासन ने पीड़ित पक्ष को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विवेचक ने अंतिम रिपोर्ट में बताया कि वत्सल नलकूप पर बच्चों का जन्मदिन मनाते हुए किसी लड़की से चैट कर रहा था। इसके बाद युवक ने शांत माहौल देखकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार का कहना है कि वत्सल की हत्या का मामला संज्ञान में आया है। गहनता से जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें