जानीखुर्द (मेरठ)। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम एक किशोर से चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेजा।
जानी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज के अनुसार, चार साल की बच्ची अपने घर के बहार खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले 12 वर्षीय किशोर वहां आया। वह बच्ची को फुसलाकर अपने घर ले गया। घर में किशोर के परिवार के सदस्य नहीं थे। इस दौरान उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची। बच्ची की हालत देखकर परिजन घबरा गए। पूछताछ में बच्ची ने घटना की जानकारी दी। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। सीओ सरधना ब्रिजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।