फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी से दुष्कर्म मामले में 15 लाख में समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सप्ताह पूर्व किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और गर्भवती होने के मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं आरोपी पक्ष ने शनिवार को पंचायत कराकर पीड़ित परिवार से 15 लाख रुपये में समझौता कर लिया। जबकि पुलिस समझौता होने की जानकारी से इन्कार करती रही।
विज्ञापन

गांव निवासी तहेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर चचेरी बहन से छह माह पूर्व डेयरी में दुष्कर्म किया था। उसके बाद से वह लगातार किशोरी को धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी के शरीर में हुए बदलाव के बाद परिजनों ने महिला चिकित्सक से किशोरी की जांच कराई तो छह माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ। किशोरी के पिता ने आरोपी तहेरे भाई व उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। एक सप्ताह बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
आरोपी पक्ष ने गांव में पंचायत कराई और 15 लाख रुपये में समझौता कर लिया। पीड़िता के पिता का कहना है कि अब वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। उन्होंने समझौता करने की बात भी स्वीकार की। थाना प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। समझौता करने की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें