फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शटरिंग कारोबारी से लूट करने वाले दो बदमाश जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ीगेट में शटरिंग कारोबारी शादाब के मकान में घुसकर लूटपाट करने वाले सलमान गैंग के शूटर मेहराज उर्फ कालिया गुलफाम उर्फ चक्की को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास लूट के 25 हजार रुपये व एक तमंचा बरामद किया है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक, लक्खीपुरा गली नंबर 18 निवासी शादाब शटरिंग का व्यापार करते हैं। 29 जनवरी की सुबह वह घर के सामने स्थित डेयरी से दूध लेकर घर लौटे। उनके पीछे तीन नकाबपोश युवक उसके घर में दाखिल हो गए। बदमाशों ने शादाब के बेटे हैदर की गर्दन पर चाकू रखकर परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए बंधकर बनाकर रसोई में बंद कर दिया था। बदमाश 87 हजार रुपये और लगभग एक लाख रुपये के सोने के जेवरात लूट ले गए थे। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों को जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें