फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डॉक्टरी जांच में छह माह की गर्भवती मिली किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी तहेरे भाई को मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बुधवार को पीड़िता की चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट आ गई है। इसमें किशोरी छह माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। परिजन किशोरी के भविष्य और जान को लेकर चिंतित हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोग समझौते का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तहेरे भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर चचेरी बहन से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी को डरा-धमकाकर करीब छह माह तक यह सिलसिला चलता रहा। किशोरी के शरीर में बदलाव होते देख परिजनों ने गांव में ही महिला चिकित्सक को दिखाया तो उसने गर्भवती होने की बात कही। परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने तहेरे भाई सहित एक अन्य युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। परिजनों ने आरोपी भाई व उसके साथी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया।
बुधवार को आई चिकित्सकीय रिपोर्ट में किशोरी के छह माह की गर्भवती होने की पुष्टि हो गई। वहीं, आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। पुलिस की लापरवाही के चलते आरोपी गांव से फरार हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, गांव के कई लोग समझौते का दबाव बनाते रहे हैं। किशोरी के पिता का कहना है कि वह कोर्ट से बेटी का गर्भपात कराने की अपील करेंगे।
विज्ञापन

सीओ ब्रिजेश कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। छह माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। पीड़िता की देखरेख की व्यवस्था कराई जाएगी। बृहस्पतिवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें