फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राज्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता पर समझौते का दबाव बना रहे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक के हस्तक्षेप के बाद भी परीक्षितगढ़ पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि आरोपी पीड़िता पर लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं। बुधवार को पीड़िता ग्रामीणों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और जान का खतरा बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई। एसएसपी ने पीड़िता को दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि 31 अगस्त को गांव के रहने वाले संप्रदाय विशेष के युवकों ने उसकी बहन का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। यही नहीं, आरोपियों ने बहन का जबरन धर्म परिवर्तन कराते हुए आधार कार्ड में नाम भी बदलवा दिया था। पुलिस ने चार महीने बाद उसकी बहन को बरामद किया था और एक आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं। इस संबंध में कुछ दिन पहले जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने भी एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मिलकर फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बावजूद थाना पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन तीन माह की गर्भवती है और आरोपी उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। जिस कारण उन्हें अब अपनी जान का खतरा भी सताने लगा है। एसएसपी ने पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें