फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रा ने प्रधानाचार्य पर लगाया मारपीट का आरोप, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा ने प्रधानाचार्या पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, प्रधानाचार्य की ओर से भी छात्रा के परिजनों पर अभद्रता और मारपीट करने की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रोहटा रोड स्थित हरदेव नगर की रहने वाली छात्रा के मुताबिक 31 जनवरी को वह आखिरी बार स्कूल गई थी। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद डर के चलते स्कूल नहीं गई और परिजनों को इस बारे में बताया।
छात्रा का आरोप है कि विरोध जताने के लिए उसके परिजन प्रधानाचार्य के पास पहुंचे तो आरोप है कि उन्हें स्कूल से भगा दिया गया। इसके चलते सदर बाजार थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई। सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत का कहना है कि दूसरे पक्ष ने भी ऐसे ही आरोप लगाए हैं। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें