फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरकारी भूमि पर खड़ा गन्ना काट रहे भूमाफिया

Thu, 02 Feb 2023 09:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। राजस्व विभाग ने खादर क्षेत्र में गंगा किनारे करीब 39 हेक्टेयर सरकारी भूमि चिह्नित की थी। इस भूमि पर खड़ी गन्ने की फसल को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नीलाम किया जाना था। नीलामी से पहले ही भूमाफिया दिनदहाड़े गन्ने की फसल काट रहे हैं।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र के गांव शेरपुर, सिरजोपुर गंगा के किनारे स्थित हैं। गांव शेरपुर गंगा में समा चुका है। उस गांव की भूमि गंगा पार बिजनौर की ओर है। इन दोनों गांव में सैकड़ों हेक्टेयर सरकारी भूमि भी है। इस पर कब्जे को लेकर 15 दिन पूर्व दो पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप पर समझौता हुआ। इसके बाद एसडीएम मवाना ने राजस्व विभाग को शेरपुर के जंगल में सरकारी भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। राजस्व टीम ने करीब 48 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की। उस भूमि पर गन्ने की फसल खड़ी है।
एसडीएम मवाना ने 39 हेक्टेयर भूमि पर खड़ी गन्ने की फसल नीलाम कराने की बात कही थी। इसके बाद भूमाफिया ने दर्जनों मजदूर लगाकर गन्ने की फसल काटनी शुरू कर दी। वहीं प्रशासनिक अधिकारी नीलामी के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। मामले में एसडीएम अखिलेश यादव का कहना है कि मौके का निरीक्षण कर गन्ने की फसल की कटाई को रुकवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें