भारत बुद्धिज्म की शिक्षा का बड़ा केंद्र
गौतम बुद्ध के अनुयायियों के लिए भारत बुद्धिज्म की शिक्षा का बड़ा केंद्र है। विदेशियों का मानना है कि भारत में ही भगवान बुद्ध के जीवन व संदेशों की सही शिक्षा मिल सकती है। एशियाई देशों में भारतीय शिक्षा पद्धति को श्रेष्ठ माना जाता है।
- डॉ. हीरोहितो, सलाहकार सम्राट अशोक सुभारती स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडी
भारत से हुआ बौद्ध धर्म का प्रारंभ
एशियाई देशों सहित अन्य देशों में बुद्धिज्म की शिक्षा के लिए भारत को श्रेष्ठ केंद्र माना जाता है। बौद्ध के अनुयायियों में भारत देश के प्रति विशेष श्रद्धा है। भारत से ही बौद्ध धर्म का प्रारंभ हुआ था इसलिए भारतीय शिक्षा पद्धति को श्रेष्ठ माना गया है। विदेशी युवा भारत में ही बुद्धिज्म की उच्च शिक्षा के लिए आना चाहते हैं। सुभारती विवि के बुद्धिजम स्टडी सेंटर के अतिरिक्त दिल्ली विवि, नालंदा विवि, बौद्ध गया का मगध विवि, सांची विवि, नागपुर के आरटीएम विवि, सारनाथ में भी यह शिक्षा दी जा रही है। सुभारती विवि के बुद्धिजम स्टडी सेंटर में आगामी 27 अप्रैल को 33 लोग वियतनाम से आ रहे हैं। मेरठ से भी 12 सदस्यों का दल विशेष शिक्षा के लिए वियतनाम जा रहा है। बौद्ध अध्ययन विभाग के शोध पत्र हांगकांग में प्रस्तुत करेंगे। सुभारती विवि के बुद्धिज्म स्टडी सेंटर में एमए में 22, एमफिल में 30 और पीएचडी में 60 सीटें हैं।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/