टीम ने तीन घंटे तक की कार्रवाई
जनपद के थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव भनवाडा में बुधवार सुबह एनआइए की टीम ने छापेमारी की। टीम ने एक मदरसे व आसपास के लोगों से कुछ जानकारी जुटाई और तीन घंटे की कार्रवाई के बाद यह टीम वापस लौट गई।
तीन गाड़ियों में पहुंचे थे NIA के अधिकारी
सुबह लगभग छह बजे तीन गाडियों में सवार होकर टीम भनवाडा पहुंची थी। यह टीम गांव के एक मदरसे में पहुंची और अंदर किसी से कुछ देर बातचीत करने के बाद बाहर आ गई। इसके बाद टीम ने आसपास रहने वाले व मार्ग से गुजर रहे लोगों से अलग-अलग लोगों के बारे में पूछताछ की।
टीम ने फिलहाल किसी व्यक्ति विशेष के बारे में पूछताछ नहीं की। टीम के सदस्यों ने गांव के किसी भी व्यक्ति को कार्रवाई के दौरान मदरसे के आसपास नहीं जाने दिया। उधर, एसपी देहात ने जानकारी होने से इनकार किया है।