फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी बोले- पहले अयोध्या को जगमगाया, अब नगर निकायों को जगमगाएंगे

Sun, 19 Nov 2017 05:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चार साल पहले मुजफ्फरनगर ने बड़ी त्रासदी झेली है। सरकार अब हर चेहरे पर खुशहाली लाना चाहती है। सीएम योगी ने कहा कि पहले अयोध्या को जगमगाया, अब नगर निकायों को जगमगाएंगे।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि विकास के लिए भाजपा को वोट दें। उन्होंने कहा निकाय चुनाव जीतने के बाद 24 घण्टे में अवैध बूचड़खानों को बंद करवाया जाएगा। सरकार ने 86 लाख किसानों का 36000 करोड़ कर्ज माफ करने का काम किया। हमने दीपावली पर अयोध्या को जगमगाया, वैसे ही नगर निकायों को जगमगाएंगे। सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों ने कहा था कि कावड़ यात्रा नहीं निकल पाएगी, लेकिन जब हम हैं तो कैसे नहीं निकलेगी। हमने हर थाने और मंदिरों में जन्माष्टमी मनवाई। पिछले आठ महीनों में दंगा नहीं हुआ। प्रदेश की जनता पूरी तरह सुरक्षित है। 20 हजार विद्युत कनेक्शन गरीबों को बिना जाति-मजहब की परवाह किया दे दिए। हम प्रदेश को विकास की ओर ले जा रहे हैं। जात-पात से हटकर केवल विकास करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शहर के जीआईसी ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रैली को संबोधित करने आए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में वह 85 मिनट तक रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें