फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: सूखे रजबहे में मिला अज्ञात शव, हाथ पर बना था ‘दीपक’ नाम का टेटू, पुलिस जुटी पहचान में

Wed, 29 Apr 2026 04:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के बिरालसी गांव में सूखे रजबहे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक के हाथ पर ‘दीपक’ नाम गुदा हुआ मिला है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में एक सूखे रजबहे में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


बिरालसी गांव के पास मिला श
जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के बिरालसी गांव में सूखे रजबहे में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।
 
Trending Videos
विज्ञापन

हाथ पर ‘दीपक’ नाम गुदा मिला
पुलिस के अनुसार मृतक के चेहरे पर रजबहे में गिरने के कारण कुछ चोट और खरोंच के निशान मिले हैं। मृतक के दाहिने हाथ पर ‘दीपक’ नाम गुदा हुआ पाया गया है, जिससे उसकी पहचान में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा मौत का कारण
थाना चरथावल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें