फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कल ट्रेन हादसा : मृतक के आश्रितों को मिलेगी 5.5 लाख की सहायता, सरकार ने किया ऐलान

Sun, 20 Aug 2017 01:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मृतक आश्रितों को 5.50-5.50 लाख की सहायता
विज्ञापन
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को केंद्र की ओर से 3.5 लाख की सहायता दी जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख का मुआवजा दिया जाएगा। दोनों सरकारें की ओर से घायलों को 50 हजार की सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन


सीएम योगी ने दो मंत्रियों सतीश महाना और सुरेश राणा को दुर्घटनास्‍थल पर भेज दिया गया है। इसके पहले एडीजी एलओ आनंद कुमार के निर्देश पर यूपी एटीएस की टीम को डीएसपी अनूप सिंह के नेतृत्व में दुर्घटनास्‍थल पर भेज दिया गया था। 

गौरतलब है कि पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस शनिवार की शाम करीब 5.40 बजे मुजफ्फरनगर के खतौली में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसकी 14 बोगियां पटरी से उतर गईं। इसमें 23 लोगों की मौत हो गई और 81  से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें