फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की पत्नी सुरैय्या बेगम के तीनों हत्यारोपियों को भेजा जेल, सामने आई मर्डर की बड़ी वजह

Wed, 26 Dec 2018 08:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
महिला समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल और नीचे सुरैय्या बेगम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सपा नेता की पत्नी की हत्या की साजिश पहले से ही रची गई थी। हत्याभियुक्तों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम बड़े ही सुनियोजित ढंग से दिया है। हत्याभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि केवल 20 हजार रुपये के उधार को लेकर महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने मृतका की पुत्री की ओर से आरोपियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


मोहल्ला ढाकन चौक निवासी सुरैय्या बेगम पत्नी सपा नेता चौधरी मेहरबान की उधार के मात्र 20 हजार रुपयों के लेनदेन को लेकर हत्या कर दी गई। मोहल्ला इस्लामनगर निवासी आरोपी नवाब पुत्र मकसूद व उसकी पत्नी जाहिदा और फलावदा निवासी मकान मालिक इमरान पुत्र अब्बास ने योजनाबद्ध तरीके से सुरैय्या बेगम की हत्या की।

हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया कि सुरैय्या बेगम की हत्या करने को उन्होंने एक सप्ताह पूर्व साजिश रची थी। 18 दिसंबर को फोन करके सुरैय्या बेगम को घर बुलाया गया। घर पहुंचने पर हत्यारोपियों ने कहा था कि वे आज उसकी हत्या करेंगे। सुरैय्या बेगम हत्यारोपियों के सामने काफी देर तक गिड़गिड़ाई और जान बख्स देने को पैर तक पकड़े। इसके बावजूद हत्यारोपियों के हत्या करते समय हाथ तक नहीं कांपे। हत्या करने के बाद रात में शव को बोरे में बंद करके रिकशा में रखकर कांवड़ पटरी मार्ग पर गंगनहर में फेंक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मृतका की पुत्री हुमा की ओर से पुलिस ने हत्यारोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को हत्यारापियों को जेल भेज दिया। 

हत्या करने का कोई पछतावा नहीं 
महिला सुरैय्या बेगम की हत्या करने का हत्यारोपियों नवाब उसकी पत्नी जाहिदा और मकान मालिक इमरान को किसी तरह का कोई पछतावा नहीं है। हत्यारोपियों का कहना था कि हमने हत्या की है। उसकी सजा भी हम भुगतने को तैयार हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें