फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था बदमाश, गोली मारी और पकड़ लिया

Thu, 08 Aug 2024 12:14 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में फायरिंग करके भाग रहे बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खतौली पुलिस की देर रात बाइक सवार एक लुटेरे के साथ मुठभेड़ हो गई। रतनपुरी क्षेत्र के गांव रायपुर नंगली निवासी लुटेरा सीटू पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उससे चोरी की संदिग्ध बाइक और तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस देर रात ढाकपुरी क्षेत्र के जंगल में चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध युवक बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन उसने पुलिस पर तमंचे से फायर कर बाइक को दौड़ा दिया। आगे जाकर बाइक फिसल गई और तब पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम रतनपुरी क्षेत्र के गांव रायपुर नंगली निवासी सीटू बताया। पुलिस ने उससे तमंचा, कारतूस व चोरी की संदिग्ध बाइक बरामद की है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर लुटेरा है। उसने अपने साथियों के साथ 17 जुलाई को खतौली क्षेत्र में शराब की दुकान पर सेल्समैन से लूट की थी। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें