चरथावल के गांव लुहारी खुर्द गत वर्ष 20 दिसंबर को लुहारी निवासी प्राची पुत्री मोहरपाल अपने छह साल के भांजे नवदीप के साथ खेतों पर गई थी। इसके बाद वह लापता हो गई थी। बाद में खेतों में प्राची के साथ ही उसके भांजे की भी लाश बरामद हुईं थीं, जिनकी बेहद निर्ममता से हत्या की गई थी। प्राची की पीएम रिपोर्ट में उसके साथ हत्या से पूर्व सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की भी पुष्टि हुई थी। पुलिस ने बाद में मुठभेड़ में दूसरे समुदाय के तीन युवकों को प्राची के साथ गैंगरेप व दोहरे हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इस हत्याकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। इसके पहले एक दिसंबर 2017 को मंसूरपुर के बुआड़ा फाटक के पास गांव संधावली निवासी प्रॉपटी डीलर विनोद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वर्ष जुलाई 2018 में पुरकाजी में लेनदेन के विवाद में शिवकुमार की हत्या कर दी गई थी, जिसमें पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा था। 30 अगस्त को ही तितावी के गांव बुड़ीना खुर्द निवासी सीमा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सीमा की हत्या उसके प्रेमी शाहनवाज उर्फ सोनी द्वारा दो युवकों से कराए जाने की बात सामने आई थी, जिसमें पुलिस मुख्य आरोपी को जेल भेज चुकी है, जबकि दो अभी फरार हैं।
गांव कैथोड़ा निवासी चिनाई मिस्त्री मुजम्मिल पुत्र यामीन की 26 अगस्त को गांव के निकट हुई बाइकों की भिड़ंत में मौत हो गई थी। हादसे के करीब दो सप्ताह बाद मुजम्मिल की पत्नी कई लोगों के साथ थाने पहुंची और तहरीर देते हुए पति की हत्या किए जाने की आशंका जताई। महिला ने हत्या करने वाले तीन लोगों के नाम भी पुलिस को बताते हुए कारोबारी रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाते हुए जांच की गुहार लगाई है। पुलिस जांच कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/