फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर का लाल सुकमा में शहीद

विज्ञापन
गांव पचेंड़ा में शहीद विकास सिंघल के आवास पर शोकाकुल परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुआ मुजफ्फरनगर का लाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव पचेंडा निवासी सीआरपीएफ की कोबरा विंग में डिप्टी कमांडेंट विकास सिंघल रविवार दोपहर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले सुकमा में शहीद हो गए। वह रविवार दोपहर बम डिस्पोजल स्क्वॉड के साथ नक्सलियों द्वारा बिछाई गई आईईडी को निष्क्रिय कर रहे थे। इसी दौरान वहां लगाई गई दूसरी आईईडी में विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर विकास सिंघल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला रायपुर स्थित हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी देर रात 12.30 बजे उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
गांव पचेंडा निवासी दतियाना प्राइमरी विद्यालय के सेवानिवृत्त हेडमास्टर विरेंद्र सिंघल के मंझले बेटे विकास सिंघल वर्ष 2010 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। दो साल पूर्व उनका प्रमोशन डिप्टी कमांडेंट पद पर हो गया था और वह कोबरा विंग में थे। करीब एक पखवाड़े पूर्व उनका स्थानांतरण मध्य प्रदेश से सुकमा हुआ था। सीआरपीएफ मुख्यालय से विकास के छोटे भाई पंकज सिंघल को रविवार रात इसकी जानकारी दी गई। शहीद के चाचा मनोज सिंघल ने बताया कि विकास का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह दस बजे गांव लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दी 50 लाख की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद विकास सिंघल के परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने के साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। साथ ही एक मार्ग का नामकरण भी शहीद के नाम पर किया जाएगा। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर 50 लाख रुपये की धनराशि शहीद के परिवार के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई है।

शहीद विकास सिंघल। फाइल फोटो।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें