फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकायान में यूपी के लाल ने जीता स्वर्ण पदक, गांव में जश्न का माहौल

Wed, 26 Dec 2018 01:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुनीत कुमार ने गोल्ड मेडल जीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के पुनीत कुमार ने 17 से 23 दिसंबर तक पुणे में हुई सात दिवसीय 37वीं सीनियर आर्मी (नौकायान) चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया। पुनीत की स्वर्णिम जीत से काकड़ा के साथ ही परिजनों में भी जश्न का माहौल है।

विज्ञापन

 
शाहपुर क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी पुनीत कुमार (25) पुत्र जितेंद्र कुमार ने पुणे में 17 से 23 दिसंबर तक 24 राज्यों के बीच हुई 37 वीं सीनियर आर्मी रोविंग (नौकायान) चैंपियनशिप में भारतीय सेना की ओर से हिस्सा लिया था। पुनीत ने प्रतियोगिता की दो किलोमीटर रोविंग चैंपियनशिप में कड़े मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता। पुनीत ने अगले पूल ए के सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में पुनीत ने सर्विसेज व केरल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

इसके बाद सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश, कर्नाटक व तेलंगाना को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में दिल्ली, सर्विसेज व कर्नाटक की टीम को हराकर पुनीत ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सर्विसेज को सिल्वर व दिल्ली को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुनीत ने 500 मीटर रोविंग सर्विस में भी रजत पदक हासिल किया। फेडरेशन ऑफ इंडिया के महामंत्री गिरीश जे फर्नांडीज ने पुनीत को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया। फेडरेशन द्वारा पुनीत को वर्ष 2019 में चीन में होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए भी चयनित किया गया है। पुनीत के नौकायान में स्वर्ण पदक जीतने के चलते उसके परिजनों के साथ ही गांव में भी जश्न का माहौल है। 

अमन कश्यप ने जीता सोना 
सूर्य इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ स्पोर्ट्स एंड एजूकेशन के खिलाड़ी अमन कश्यप ने भारत सम्राट मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स जीत कुने-डो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। स्पोर्ट्स एकेडमी के मनोज कुमार ने बताया कि दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में टाइटल बेल्ट जीतकर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुजफ्फरनगर लौटने पर अमन कश्यप का स्वागत किया जाएगा।  

फैशन शो में बच्चों ने बिखेरा जलवा  
न्यू इंडिया वेलफेयर ट्रस्ट एवं सृजन डायरेक्टरी द्वारा आयोजित किड्स फैशन शो का आयोजन किया गया। अंकिता अरोरा, नूपुर त्यागी, प्रिया, प्राची, माही, तानिया, अक्षय धीमान एवं अतुल राठी विजेता रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निधिश राज गर्ग रहे। संदीप जैन, अरविंद गुप्ता, लवी अग्रवाल, सचिन कुमार, तेजस्विना शर्मा, सपना सिंघल, आयोजक मोहित मेंहदियान, पीयूष भारतीय आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें