फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: मनोरोगी ने अंबेडकर की मूर्ति को लगाई आग, लोगों में आक्रोश, जमकर हंगामा

Sat, 05 Jan 2019 01:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ambedkar
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में कुछ शरारती तत्वों द्वारा शहर की फिजा बिगाड़ने की लगातार कोशिश की जा रही है। यहां खतौली थानाक्षेत्र में थाने के सामने स्थित आंबेडकर की मूर्ति को एक मनोरोगी व्यक्ति ने आग लगा दी। इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाने के सामने स्थित बाबा डा0 भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को शॉल और मफलर बांधने के बाद लगाई गई आग से समाज के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने इस प्रकार की घटना होने पर रोक लगाए जाने की मांग कोतवाल से करते हुए एक शिकायती पत्र भी सौंपा है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात बाबा डा0 भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पहले शॉल ओढ़ाकर मफलर बांधा गया। जिसके बाद आग लगाए जाने की सूचना पर लोगों में आक्रोश फैल गया। कुछ ही देर में दर्जनों लोग मौके पर एकत्र हो गए। यहां उन्होंने कोतवाल को तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की। 

वहीं पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले मनोरोगी शख्स को भी हिरासत में ले लिया। उससे जब अंबेडकर की मूर्ति पर शॉल और मफलर बांधे जाने के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि बाबा साहब को ठंड लग रही थी। जिस कारण उसने अपनी चादर ओढ़ाकर उनको मफलर बांध दिया था और हाथ तापने के लिए आग लगा दी।पुलिस ने मनोरोगी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें