फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चुनाव आचार संहिता लगने पर प्रशासन अलर्ट, कार से मिली 7.47 लाख की नकदी

Wed, 13 Mar 2019 09:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
आरोपी युवक और कार से बरामद नगदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता लागू होने पर पुलिस और प्रशासन की टीमें अलर्ट है। बुधवार को नई मंडी थाना पुलिस ने कूकड़ा रोड पर चेकिंग के दौरान वैगनआर कार से 7.47 लाख रुपए की नकदी बरामद की। पुलिस ने कार चालक देवबंद के गांव गोपाली निवासी युवक को हिरासत में ले लिया। आयकर विभाग की टीम उससे पूछताछ कर रही है। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर शहर का है।

विज्ञापन


नई मंडी थाना पुलिस बुधवार दोपहर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कूकड़ा रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि इसी दौरान एक वैगनआर संख्या (यूके जी-8यू/1278) को जांच के लिए रोका गया। कार को देवबंद के गांव गोपाली निवासी मुदस्सिर आलम पुत्र मुशीर आलम चला रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से 7.47 लाख छह सौ रुपए बरामद किए गए। रुपए बरामदगी के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए नकदी को भी जब्त कर आयकर विभाग की टीम को सूचना दी गई। 

वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह ने भी थाने पहुंचकर मुदस्सिर आलम से रकम की बाबत पूछताछ की। देर शाम आयकर विभाग की टीम उससे धनराशि के संबंध में जानकारी कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया युवक कारोबारी है, जो सहारनपुर से माल खरीदने के लिए नवीन मंडी आया था, लेकिन उसके पास जो नकदी मिली है, उसके संबंध में उसके पास कोई वैध दस्तावेज अथवा जानकारी नहीं है। इसके चलते जांच के लिए मामले को आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।

आचार संहिता लगने के बाद पहली सफलता
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद अवैध नकदी प्रवाह रोकने व मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए की जाने वाली गतिविधियों की रोकथाम के मद्देनजर नई मंडी थाना पुलिस को जनपद में यह पहली सफलता मिली है। प्रथम दृष्टया जांच में भले ही युवक से मिली धनराशि कारोबार संबंधी हो, लेकिन वह इस संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके चलते उसे हिरासत में लेते हुए बरामद की गई रकम को आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें