फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ में जगल से दबोचे पांच गोकश, जेल भेजा

Mon, 01 Jul 2019 06:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव भंभेला के जंगल में गोकशी का प्रयास कर रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा। मौके से एक जीवित गोवंश, कटान के उपकरण व असलाह बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


तितावी थाना पुलिस ने सोमवार को गोकशी किए जाने की सूचना पर गांव भंभेला के जंगल में दबिश दी। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां पांच लोग गोवंश का वध करने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन

पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को दबोच लिया। एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में चरथावल के गांव कुल्हेड़ी निवासी बिलाल, मोहसिन, इनाम, शराफ़त व शौकीन शामिल हैं। 

मौके से एक जीवित गोवंश के साथ ही आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे-कारतूस, दो चाकू व गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें