पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को दबोच लिया। एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में चरथावल के गांव कुल्हेड़ी निवासी बिलाल, मोहसिन, इनाम, शराफ़त व शौकीन शामिल हैं।
मौके से एक जीवित गोवंश के साथ ही आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे-कारतूस, दो चाकू व गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।