खतौली पुलिस ने सरधना के अरुण पुत्र बृजपाल की हत्या के चंद दिनों बाद ही इस सनसनीखेज मर्डर का खुलासा कर दिया। मुजफ्फरनगर के मंडी क्षेत्र में एक खेत में युवक की लाश मिली थी जिसके बाद से पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई थी।
जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल महिला ललिता पत्नी निरंकार और उसके प्रेमी आशीष निवासी सरधना को गिरफ्तार कर लिया।