फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, चार दिन पहले हुई थी शादी

Sun, 17 Nov 2019 11:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार सुबह बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबिक उसका भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार चरथावल थानाक्षेत्र में ज्ञानमाजरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका भाई घायल हो गया। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अकबरगढ़ निवासी गौरव और उसका भाई सन्नी बाइक से किसी काम के लिए निकले थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मृत के शव को मोर्चरी भेज दिया।

घायल युवक को अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार मृतक गौरव की चार दिन पूर्व की शादी हुई थी। वहीं हादसे के बाद परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है। 

कुट्टी मशीन में उतरे करंट से हुई किसान की मौत
उधर, भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी एक किसान की चारा काटते समय मशीन में करंट उतरने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बताया गया कि मोरना ग्राम निवासी सोमपाल (45)  रविवार सुबह बिजली से चलने वाली मशीन में पशुओं के लिए चारा काट रहा था। इसी दौरान अचानक वह मशीन में उतरे करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें