देहरादून से दिल्ली जाने वाली मदुरै एक्सप्रेस ट्रेन को मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। एक्सप्रेस ट्रेन को करीब एक घंटा रोकना पड़ा। इसके बाद इस ट्रेन को खतौली रेलवे स्टेशन से पहले रोक दिया गया। धरने पर पहुंचे एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी, सीओ जानसठ सोमेंद्र नेगी ने कार्यकर्ताओं का समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। जिलाध्यक्ष अजीत राठी का कहना था कि जब तक रेलवे अधिकारी अंडरपास बनाने के लिए लिखित में नहीं देंगे। तब तक धरना जारी रहेगा। इसके बाद एसडीएम ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वे तीन दिन में तहसील में रेलवे के अधिकारियों को बुलाकर वार्ता कराएंगे। इस आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। जिस कारण एक्सप्रेस ट्रेन डेढ़ घंटा विलंब से चली। धरने के दौरान आरपीएफ व जीआरपी और पुलिस भी मौजूद रहा।
धरने में ये रहे मौजूद
रेलवे ट्रैक पर धरना देकर बैठने वालों में रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी के अलावा पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, प्रदेश सचिव मास्टर राजपाल, पंकज राठी, पुष्पेंद्र चौधरी, राहुल तोमर, अमित चौधरी, विशाल अहलावत, राहुल अहलावत, विरेंद्र खारी, कर्णवीर प्रधान, बिल्लू प्रधान, अनिल प्रधान है।
कांग्रेस ने किया समर्थन
धरने पर पहुंचे कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, धर्म मसीह, नासिर सिद्दीकी, संजीव त्यागी, जमील अंसारी, नीरज शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ धरने देने का रालोद को समर्थन दिया।
यात्रियों में रही अफरातफरी
रेलवे ट्रैक पर धरने के कारण ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों में अफरातफरी का माहौल रहा। धरना देखकर कुछ यात्री जो ट्रेनों के इंतजार में रेलवे स्टेशन पर बैठे थे, वे भी चले गए। इन यात्रियों को रोडवेज बसों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। धरना समाप्त होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/