उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर थानाक्षेत्र निवासी एक युवक को नलकूप से पानी पीना महंगा पड़ गया। गांव जोहरा निवासी 21 वर्षीय विनय की पड़ोसी के बेटों ने चाकू मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
बताया गया कि नलकूप से पानी पीते वक्त पड़ोसी के उपर पानी के छींटे चले गए थे। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद पड़ोसी के बेटों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।