फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: कष्ट निवारण को शनिधाम पहुंची मुस्लिम महिला, परिवार सहित की पूजा अर्जना

Mon, 17 Dec 2018 03:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
muslim woman
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर के शनिधाम मंदिर पर रविवार दोपहर एक मुस्लिम महिला बुर्का पहने हुए पहुंची तो सभी चौंक गए। पूछने पर महिला ने बताया कि वह पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंची है। यहां महिला ने शनिदर्शन कर पूजा अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला ने शनिधाम के प्रवेश द्वार पर मंदिर पदाधिकारी शरद कपूर से मिलकर पूजा अर्चना करने की अनुमति मांगी। बकौल शरद कपूर, महिला ने बताया कि वह काफी समय से परिवार समेत गंभीर बीमारियों से जूझ रही है। इसके चलते कुछ लोगों ने उसे शनि धाम की पूजा करने का सुझाव दिया है। 

शरद कपूर ने महिला की आपबीती सुनकर उसे पूजा अर्चना करने की अनुमति दी, जिसके बाद महिला ने अपने परिवार के साथ पूरी श्रद्धा के साथ शनिदेव भगवान की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख शांति के मन्नते मांगी। घटना शहर भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं ऐसी मान्यता है कि शहर के शनिधाम की पूजा से मन्नतें पूरी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें