फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: बदमाशों ने सराफ को सरेआम गोली मारकर लाखों के जेवरात लूटे, मचा हड़कंप

Wed, 06 Nov 2019 06:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
घायल सराफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुज़फ्फरनगर में बदमाशों ने श्री मनमोहन ज्वेलर्स के मालिक अमरीश गोयल पैर में गोली मारकर लाखों के जेवरात लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सराफ को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ा नवीन गुड मंडी के सामने भरतिया कॉलोनी में स्थित श्री मनमोहन ज्वेलर्स के मालिक अमरीश गोयल अपने बेटे ईशु गोयल और भतीजे नवनीत के साथ दोपहर करीब  डेढ़ बजे दुकान पर बैठे थे, तभी बाइक सवार चार बदमाश हेलमेट लगाकर दुकान पर पहुंचे। 

विज्ञापन

बदमाशों ने सराफ से अंगूठी दिखाने दिखाने को कहा। अमरीश गोयल ने हेलमेट उतारने की बात कही तो एक बदमाश ने पिस्टल निकाल लिया, जिस पर अमरीश ने पिस्टल को पकड़ लिया। 

इसी बीच दूसरे बदमाश ने तमंचे से उसको गोली मार दी जो उसके पैर में लगी। इसके बाद बदमाश वहां रखा जेवरात लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ज्वैलर्स को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है। लूट की घटना से इलाके में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें