फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: चलती ट्रेन में चढ़ने का कर रहा था प्रयास, पैर फिसलकर गिरने से युवक की मौत

Thu, 30 May 2019 05:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया है। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मृतक देवी सिंह कश्यप पुत्र महावीर सिंह कश्यप उम्र 52 निवासी मोहम्मदपुर राय सिंह तहसील बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर शामिल है। वह बृहस्पतिवार को नगर के रेलवे स्टेशन पर खड़ा होकर दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था।

जैसे ही दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 51909 स्टेशन पर पहुंची और वहां से चलने लगी तो देवी सिंह अत्यधिक भीड़ होने के कारण ट्रेन में नहीं चढ़ सका और पैर फिसलने की वजह से ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस दौरान स्टेशन पर मौजूद समाजसेवी व भूतपूर्व सैनिक सुभाष चंद कश्यप ने साहस का परिचय देकर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को हटाकर देवी सिंह को ट्रेन के नीचे से निकाला और इसकी सूचना जीआरपी व 108 एंबुलेंस को दी। 

सूचना पर सीओ महिपाल सिंह यातायात पुलिस गाजियाबाद जीआरपी के साथ स्टेशन पर ही मय गाड़ी के साथ पहुंचे और समाजसेवी सुभाष चंद कश्यप की मदद से देवी सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से उसे मेरठ रेफर किया, लेकिन बीच रास्ते में ही देवी सिंह ने दम तोड़ दिया। सूचना पर देवी सिंह का बेटा सतेंद्र कश्यप मौके पर पहुंचा। इस हादसे की सूचना के बाद देवी सिंह के परिजनों में कोहराम मचाया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें