सेना शिविर और सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय के पास हुए थे धमाके
यह वारदात पांच मई की रात को हुई थी। अमृतसर के खासा क्षेत्र में सेना शिविर की दीवार के पास और जालंधर में सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय के बाहर लगभग एक ही समय पर धमाके हुए थे।
बताया गया कि अमृतसर के खासा क्षेत्र में दो नकाबपोश युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे और सेना शिविर की दीवार की ओर संदिग्ध विस्फोटक सामग्री फेंक दी। इसके तुरंत बाद जोरदार धमाका हुआ, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
संयुक्त जांच में जुटी राष्ट्रीय एजेंसी और पंजाब पुलिस
मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम कर रही है। जांच एजेंसियां अनिल शर्मा के संभावित आतंकी संबंधों, आर्थिक सहायता और अन्य मददगारों की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। जांच के दौरान कई तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पूछताछ का दायरा बढ़ाया जा रहा है।
स्थानीय पुलिस को अभी नहीं मिली आधिकारिक जानकारी
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अभी तक सुरक्षा एजेंसियों की ओर से स्थानीय पुलिस से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही आधिकारिक जानकारी प्राप्त होगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।